कोविड-19 का जनक

 

COVID-19 17 नवंबर 2019 को चीन में मिला था संक्रमण का पहला मामला,  दुनिया भर में मचाई तबाही


दुनिया का मानना है कोविड-19 चीन के गुहान लैब से बाहर आया। यह एक जैविक हथियार है।
अमेरिका समेत कई देशों ने चीन पर कोरोना वायरस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय रहते दुनिया के सामने सच बता दिया होता, तो इस तबाही से बचा जा सकता था। अमेरिका की कई एजेंसियों ने तो दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन के लैब में तैयार किया गया वायरस है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 
लेकिन चीन ने इसे सिरे से खारिज किया।
चीन ने अधिकारिक तौर पर दिसंबर में की पुष्टि 



चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला 17 नवंबर, 2019 को सामने आया था। एक 55 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित हुआ था। चीन ने उसकी पहचान उजागर नहीं की। चीन के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि  8 दिसंबर, 2019 को की।साथ ही बताया कि यह संक्रमण वुहान के हुआनन सीफूड मार्केट से फैला है। जबकि अमेरिका ने इसके चीन की लैब में वायरस बनाने और इसकी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। लगभग दो साल बाद भी इसके फैलने की असली वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि बाद में इसने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलकर पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 
दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस वायरस का पहला मामला सामने आए हुए लगभग दो साल  हो गया है। अब तक कोरोना से करोड़ों लोग संक्रमित हो चुके हैं और लाखों जानें जा चुकी हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ते ही जा रहा है। इसके चलते दुनिया भर में अनगिनत कंपनियां बंद हो गई हैं। कई उद्योग तबाही की कगार पर आ गए और लाखों की संख्या में लोग सड़क पर आ गए हैं। दुनियाभर में मंदी की मार देखी जा रही है।
30 जनवरी 2020 को आया था भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला


भारत में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला 30 जनवरी 2020 को दक्षिण भारत के केरल में सामने आया था. वायरस से संक्रमण का पहला शिकार 20 साल की युवती थी. दरअसल, वह युवती 25 जनवरी 2020 को चीन के वुहान शहर से लौटी थी.उसके बाद यह भारत में विकराल रूप लेता चला गया।
हालांकि पहले लार में दुनिया से भारत की स्थितियां बेहतर रहा।
लेकिन दूसरा लहर भारत के लिए विकराल और विनाशकारी साबित हुआ।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने तीसरे लहर की भी आशंका जताई
                
                      तीसरे लहर का कारण क्या है इसकी डिटेल से जानकारी अगले आर्टिकल में बताएंगे हम आपको?

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BPSC 65वी मेंस का रिजल्ट जारी, 1142 अभ्यार्थी हुए सफल, इस लिंक पर क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट…

चार महीनों में उत्तराखंड में तीसरा मुख्यमंत्री

मोदी MODI सरकार का एक और ऐतिहासिक निर्णय। लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने 149 साल पुरानी इस परंपरा को बंद करने का आदेश दिया।

T20 WC 2021 - भारत, पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया

भारतीय सेना एक विनाशकारी हथियार का कर रही है परीक्षण!

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने फिर से जाहिर किया भारत विरोधी मानसिकता।

अतुल अग्रवाल चित्रा त्रिपाठी के पति चारो तरफ से घिरे, फेसबुक पर शेयर की थी जानकारी …

पुलवामा में आतंकवादी हमला, 1 जवान शहीद।

देश का सबसे लंबा पुल बिहार में बन रहा है

अफगानिस्तान में फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत।