Jharkhand Live News – झारखंड में आज आ सकती है अनलॉक-6 की गाइडलाइन, क्‍या खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, जानें क्‍या है उम्‍मीद

 झारखंड में अनलॉक-5 की मियाद सात जुलाई को खत्‍म हो रही है। उम्‍मीद है कि हेमंत सोरेन सरकार अनलॉक-6 की गाइडलाइंस पर विचार विमर्श कर आज नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। झारखंड में कोरोना के कम होते मामलों के मद्देनज़र अनलॉक-6 में शिक्षण संस्‍थान, कोचिंग संस्‍थान और मंदिरों को भी कुछ शर्तों के साथ खोले जाने की उम्‍मीद की जा रही है। 

          झारखंड में कारोना के मामलों में तेजी के बीच 24 अप्रैल को स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह सुरक्षा के रूप में मिनी लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। कोरोना मामलों में कमी के साथ तीन जुन को सरकार ने छूट देने की शुरुआत की। अब तक अनलॉक के पांच चरण लागू हो चुके हैं। इनमें बसों के संचालन, हाट-बाजार, मॉल-सिनेमा हॉल खोलने, पार्क, रेस्‍टोरेंट आदि के संचालन की इजाजत दी जा चुकी है।    

         

https://newsvasundhara.blogspot.com/?m=1 Vasundharanews political News update historical news in hindi breaking news up news in hindi

              अनलॉक-6 में शिक्षण संस्‍थानों, कोचिंग संस्‍थानों और मंदिरों को खोलने की इजाजत मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है। लगातार बंदी की वजह से कोचिंग संस्थान संचालक परेशान हैं। उनमें से कई की आर्थिक स्थिति बुरी तरह खराब हो चुकी है। अनलॉक-6 से कोचिंग संचालकों को ढेरों उम्मीदें हैं।  राज्‍य में कोचिंग संस्‍थान कोरोना की पहली लहर के दौरान 25 मार्च 2020 से बंद हैं। इसी तरह मंदिर के पुजारियों को उम्‍मीद है कि सावन का महीना करीब होने के मद्देनज़र सरकार अब मंदिरों को भी खोलने की इजाजत दे सकती है। 

 अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो  

  फॉलो करें अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिएगा और कमेंट में अपनी राय दे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BPSC 65वी मेंस का रिजल्ट जारी, 1142 अभ्यार्थी हुए सफल, इस लिंक पर क्लिक करके देखें अपना रिजल्ट…

भारतीय सेना एक विनाशकारी हथियार का कर रही है परीक्षण!

'डेल्टा प्लस' का इस्तेमाल कर रेलवे में टिकट की दलाली कर रहे पाकिस्तानी, IRCTC ने की बड़े बदलाव की तैयारी

T20 WC 2021 - भारत, पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया

अतुल अग्रवाल चित्रा त्रिपाठी के पति चारो तरफ से घिरे, फेसबुक पर शेयर की थी जानकारी …

किन-किन एरिया से होकर गुजरेगा पटना मेट्रो? लगभग 60% ट्रैक सुरंग से होकर गुजरेगा।

मोदी MODI सरकार का एक और ऐतिहासिक निर्णय। लेफ़्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने 149 साल पुरानी इस परंपरा को बंद करने का आदेश दिया।

भारत सरकार मॉरीशस में बेहतर व्यापार और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए सिविल एयरपोर्ट को डेवलप कर रही है।जिसे इंटरनेशनल मीडिया अल जजीरा पाकिस्तानी मीडिया नौसेना अड्डा बता रही है।

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने फिर से जाहिर किया भारत विरोधी मानसिकता।

डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है?